एटा, अप्रैल 20 -- नवीन तहसील के एसडीएम कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अब हर किसान के लिए अनिवार्य है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी गांव-गांव में विशेष कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण कराने का हर संभव प्रयास करें ताकि कोई भी पात्र किसान सरकार की योजना से वंचित न रह सके। बताया कि भविष्य में सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगी। कैंप के दौरान किसानों को जागरूक किया जाए और उन्हें रजिस्ट्री के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। अभियान में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में तहसीलदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.