महोबा, फरवरी 28 -- पनवाड़ी, संवाददाता। किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर थाना क्षेत्र के गांवों में बुंदेलखंड किसान यूनियन के द्वारा रैली निकाली गई बाद में ब्लाक परिसर में धरना दिया और मांगों के निस्तारण को उठाया। धरना के बाद नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा को सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग उठाई है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के द्वारा गांव-गांव में किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर रैली निकालकर किसानों को एकत्र करने का काम किया।25 फरवरी से बहादुरपुर कला से यात्रा शुरु हुई जो दिदवारा, धवार, बसरिया, रिछारा, धरवार, टपरन, लोहरगांव, सतौरा, मडवारी, कोटरा, बैंदो, नैपुरा, स्योढी, अलीपुरा सहित अन्य गांवों से गुजरी। शनिवार को विकास खंड कार्यालय में पदाधिकारियों ने प्राकतिक आपदाओं की मार झेल रहे किसानों को समय से मुआवजा न मिलने...