भागलपुर, मई 3 -- कजरैली संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार से चलकर देशभर हर जिले के गांवों में अखंड ज्योति कलश रथ को शुक्रवार को नाथनगर शाहकुंड के गांवों में परिभ्रमण कराया गया। गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई अखंड ज्योति परिभ्रमण यात्रा को क्षेत्र के हर गांव में ले जाया गया। मौके पर सुनिल कुमार सिंह, श्रीनिवास सिंह दीनबंधु, सुबोध, पंकज आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- त्रिनेत्र धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और पंच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...