महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवाददाता। लोगों को घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार की हर घर जल योजना अधिकारियों के लिए गले की फांस बनती जा रही है। कागजों में योजना के 95 फीसदी तक कार्य पूर्ण होने के दावा किए जा रहे है। मगर धरातल में लीकेज पाइप लाइन, टूटी गलियां और कनेक्शन के बाद भी उपभोक्ता पानी के लिए परेशान हो रहे है। विधायक और मंत्री के आमने सामने आने के बाद परियोजना से जुड़े कार्यो में बरती जा रही लापरवाही उजागर हो गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जल जीवन मिशन के कार्यो की धरातल पर पड़ताल की तो लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी समस्या के निस्तारण को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जल जीवन मिशन की शुरुआत अगस्त 2019 में शुरु हुई थी मगर जिले में पिछले दिनों चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.