औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय दाउदनगर के तहत देवकुंड थाना क्षेत्र में विभिन्न गांवों में मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कर्मियों ने ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा पंपलेट वितरित किए। अग्निशमन टीम ने गोह प्रखंड के देवकुंड पंचायत के हथियारा में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। इसके अलावा हसपुरा प्रखंड के डिंडीर पंचायत अंतर्गत सत्यदेव नगर, मैरीगंज तथा गिरधारी मठिया भी मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के तरीके समझाए गए। कर्मियों ने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता से आग जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। ग्रामीणों को गैस सिलेंडर, बिजली उपकरण एवं ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अभियान में अग्नि चालक राजेश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.