शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- जिले में लोगों की सेहत सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अब हर बुधवार को अलग-अलग गांवों में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप का आयाेजन किया जाएगा। इन कैंपों में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। डीएम ने आयुर्वेद और होम्योपैथी विभाग के चिकित्सकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद आयुष विभाग की ओर से जिले के करीब 50 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाते हुए रोस्टर जारी कर दिया है। जारी किए गए कैंप में होम्योपैथी के नौ, दो यूनानी तथा 39 आयुर्वेद चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गयी है। जारी रोस्टर के अनुसार चिकित्सक तय कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.