फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। क्षय रोग से परेशान मरीजों की पहचान और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब टीबी मरीजों की जांच के लिए डाक्टरों की टीम गांव-गांव पहुंचेगी और मौके पर ही एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विभाग ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन की व्यवस्था की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक मरीजों को जांच के लिए सीएचसी और पीएचसी केंद्रों तक जाना पड़ता था। वहां बलगम जांच के बाद एक्सरे कराया जाता था, लेकिन दूरदराज क्षेत्रों के कई मरीज जांच कराने से बचते थे। इसके चलते समय पर बीमारी की पहचान नहीं हो पाती थी और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था।

टीबी मरीजों के लिए विशेष शिविर स्वास्थ्य विभाग ने इसी समस्या को देखते हुए गांवों में कैंप लगाने की योजन...