कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- आईबी ग्रुप ने इंस्पिरेशन डे पर देशभर के 250 से अधिक गांवों और तहसीलों में प्रोटीन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत सैंपलिंग के जरिए लोगों को चिकन में मौजूद प्रोटीन के महत्व की जानकारी दी गई। कंपनी के एमडी बहादुर अली का लक्ष्य गांव-गांव तक प्रोटीनयुक्त आहार पहुंचाना है। कार्यक्रम में अस्मिता प्रोजेक्ट और प्रोजेक्ट पंख के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जानकारी भी दी गई। ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। वक्ताओं ने स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज के लिए पोषण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...