फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। रोडवेज निगम ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत गांव-गांव बसों को भेजे जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए निजी बसों के अनुबंध की प्रक्रिया की जा रही है, जिसके बाद सभी ब्लाकों के अधिक से अधिक गांव को इस योजना से आच्छादित किया जाएगा। गांव-गांव बसों का संचालन कराए जाने के बाद जहां लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं सम्बंधित क्षेत्र में भी विकास की संभावनाओं को बल मिलेगा। इसके साथ ही दूर दराज के गांव के लोगो को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी जिससे उनकी राह भी आसान हो सकेगी।एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण परिवहन के लिए 15 से 18 सीटर डीजल, सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों का अनुबंध किया जाएगा। यह अनुबंध दस साल के लिए किया जाएगा, इसके लिए दो हजार रुपये आवेदन शुल्क, पांच हजार सिक्योरिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.