गांव-गांव पहुंची मिशन शक्ति टीम, महिलाओं को अधिकार बताए
बलरामपुर, सितम्बर 11 -- बलरामपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। गांवों, कस्बों और विद्यालयों में ग्राम चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट तथा गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस ने दहेज और बाल विवाह को सामाजिक कुरीति के साथ दंडनीय अपराध बताते हुए इनके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.