गांव गांव तक संगठन मजबूत करेगी आप
मैनपुरी, मार्च 14 -- आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने भोगांव विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति आम जनता के मुद्दों रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय पर आधारित है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाएं और लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। ब्रज प्रांत सचिव गौरव यादव ने जिला संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करने तथा पंचायत चुनाव में मजबूत रणनीति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.