हरिद्वार, सितम्बर 11 -- हरिद्वार। श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रही है। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जाएगी। डॉ. संध्या शर्मा ने स्वास्थ्य शिविरों में सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...