गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही मोबाइल वैन की टीम
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- कड़ा ब्लॉक क्षेत्र में वायरल फीवर और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव जांच और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देश पर मंगलवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम कड़ा के छोटा टिलवा व जहानपुर पहुंची। चिकित्सकों की टीम ने मोबाइल वन के आधुनिक उपकरण के जरिये छोटा तिलवा, जहानपुर और कड़ा धाम क्षेत्र से पहुंचे मरीजों की जांच की। संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल भी लिए गए। चिकित्सकों ने लोगों को वायरल फीवर, डेंगू, सर्दी-जुकाम समेत मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए। टीम ने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, गंदा पानी जमा नहीं होने देने तथा कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने की सलाह दी। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि स्वच्छ पानी पीएं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.