पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- पिथौरागढ़। नगर के एक निजी होटल में उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक हुई। एक बारातघर में हुई बैठक में यूकेडी ने गांव गांव जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताने का निर्णय लिया। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि यूकेडी प्रत्येक ब्लाक में जाकर बैठक करेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान भूपेंद्र धामी,बृजेश सिंह,चंदन सिंह को जिला महामंत्री व प्रेम कुमार को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कई युवाओं व लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हरिओम मुनौला, चन्द्रशेखर कापड़ी, चन्द्रशेखर पुनेड़ा, महानगर अध्यक्ष राम सिंह, सुशील पाण्डे, हीरा भट्ट, चन्द्र प्रकाश कोहली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.