अंबेडकर नगर, फरवरी 11 -- देवरिया बाजार। भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक डॉ कुलदीप भार्गव ने जिले में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उनके आगमन पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरगंज में बाबा विश्वनाथ मैरिज हाल में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ कुलदीप भार्गव ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर अपनी शक्ति को बढ़ाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। हमें गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों के बीच में अपनी विचारधारा को पहुंचाना होगा। केवल एकजुट होकर ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सक्रिय रूप से काम करने की अपील की। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला प्रभारी सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.