हापुड़, अप्रैल 9 -- गुरुवार को कृषि विभाग ने गांव गांव पहुंचकर फार्मर आईडी बनवाने का अभियान चलाया। इस अभियान में विभाग के कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने जनपद के विभीन्न गांव पहुंचकर किसानों को फॉर्मर आईडी के बारें में अवगत कराया। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इसका लाभ उठा सकें। वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगमी किस्तों का भुगतान उन्ही किसानों का किया जाएगा। जो फॉर्मर रजिस्ट्री में पजीकृत हो चुकें हैं। यह अभियान 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ही जारी रहेंगा। यदि जिस किसान की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नही हुई है, वह अवश्य करा लें। अन्यथा सहकारी समितियों पर खाद व कृषि विभाग में बीज ,कीटनाशी ,कृषि यंत्रो पर अनुदान का लाभ नही लें सकेंगे। उन्होंने सभी कृषकों से अपील की है, कि जल्द से जल्द फॉर्मर रजिस्ट्री बनवानें का कार्य करें।

हिंदी हिन्दुस्ता...