हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से सर्वश्रेष्ठ और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति से पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद हल्द्वानी पहुंचे कोश्यारी बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि अब उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनजागरण करना है। बकौल कोश्यारी 'अब मैं गांवों में जाऊंगा, लेकिन वोट नहीं मागूंगा। अब शेष जीवन समाज और राज्य के कल्याण को समर्पित रहेगा।' यह भी पढ़ें- गांव-गांव जाकर जनजागरण करूंगा, वोट नहीं मांगूंगा : कोश्यारी उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से लौटने के बाद वह एक लाख 25 हजार किलोमीटर ...