शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 15:: भाजपा सांसद अरुण सागर ने ग्रामीणों को योजनाएं बताई। तिलहर, संवाददाता। शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा के बिलहारा गांव में विकसित भारत-रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबीजी रामजी) के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा सांसद अरुण सागर मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने गांव-गांव लगाई गई चौपालों में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण परिवारों को पहले 100 दिन की बजाय 125 दिन तक रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। सांसद ने बताया कि यह योजना मनरेगा से बेहतर बनाई गई है, जिसमें रोजगार के साथ पानी, सड़क और आजीविका जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। योजना में काम न मिलने की स्थिति में मजबूत बेरोजगारी भत्ता और डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था भी है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.