गांव-गांव घर वापसी अभियान चलाएंगे संत
वाराणसी, सितम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार काशी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के संतों की बैठक रविवार को लहरतारा स्थित कबीर जन्मस्थली में हुई। अध्यक्षता पीठाधीश्वर महंत गोविन्द दास शास्त्री ने की। बैठक में संतों ने गांव-गांव धर्म जागरण करने का संकल्प लिया। विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी आनंदप्रकाश गोयल ने कहा कि पांच से आठ अक्तूबर तक सभी कार्यकर्ता संतों के साथ धर्म जागरण एवं घर वापसी अभियान चलाएंगे। संत गोविंद शास्त्री ने कहा कि संत समाज ने हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। इस दौरान करीब 200 संतों से विभिन्न मठ-मंदिरों की स्थिति पर चर्चा हुई। धर्म प्रसार के प्रांत पदाधिकारी प्रकाश कौशिक ने कहा कि देश में हिन्दू समाज को कमजोर करने का षडयंत्र चल रहा है। इसे विफल करने के लिए हर संत को गांव-गांव प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.