हरिद्वार, अगस्त 13 -- 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। रैली के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। शासन के निर्देश और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिले में नौ से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान के पांचवें दिन ग्राम पंचायत सलारी, ब्लॉक नारसन, ग्राम पंचायत खटका और ग्राम पंचायत दुधाला डालावाला, ब्लॉक बहादराबाद में तिरंगा रैली निकाली गई। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा कोचस, देशभक्ति के रंग में रंगे गांव व बाजार रैली में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधिय...