बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता मवई बाईपास पर 16 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्री हनुमंत व दिव्य दरबार के लिए घर-घर अछत देकर भक्तों को आमंत्रित किया गया। बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्री मुख से होने वाली हनुमंत कथा के लिए श्रद्धालु ने पैलानी क्षेत्र के पिपरहरी गांव सहित आसपास के कई गांवों में घर-घर बैंडबाजों के साथ अक्षत चावल दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान पिपरहरी सुरेंद्र सिंह उर्फ छेद्दू भैया, जयराम सिंह बछेउरा, राज सिंह उर्फ शंभू, सिहोरा सिंह, राम प्रेम सिंह, फूल सिंह, चुन्नू सिंह, जयकरण सिंह, मुन्ना सिंह अतरहट, धनंजय सिंह जसपुरा, छोटकू भाऊ अतरहट आदि श्रद्धालु भक्तों ने घर-घर जाकर हनुमंत कथा सुनने के लिए क्षेत्र वासियों को निमंत्रण दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.