प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी का आह्वान किया है कि गांव-गांव और बूथ-बूथ लोगों से संपर्क करें। लोगों के बीच पहुंचे और पार्टी की नीतियों से उनहें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्यकर्ता, पदाधिकारी या साथी को किसी भी प्रकार की समस्या, कठिनाई या सुझाव हो, तो वह सीधे प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाए, उस समस्या का शीघ्र निस्तारण होगा। संवादहीनता की स्थिति किसी भी दशा में न हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। इस दौरान सभी को होली की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.