बांदा, मार्च 9 -- कमासिन संवाददाता। बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर निकाली जा रही बुंदेलखंड गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा के चौथे दिन कमासिन पहुंची। यात्रा का नेतृत्व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन के जनक स्व.शंकरलाल मेहरोत्रा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, आश्रय सिंह, जयराम सिंह सहित सभी बुंदेलियों ने स्व. शंकरलाल मेहरोत्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। प्रवीण पांडेय ने कहा कि शंकर भइया ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अपनी फैक्ट्री तक बेच दी। लगातार संघर्ष करते हुए अपनी सेहत व जान तक गंवाई। उनकी कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.