एटा, अप्रैल 26 -- गांव गढिया में डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खुरच दी साथ ही पोस्टर भी फाड़ दिए। जानकारी पर पुलिस पहुंची। घटना को लेकर आक्रोशित लोग डीएम से मिले और कार्रवाई को लेकर शिकायत की। मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारातियों पर शक जताया गया है। पुलिस जांच कर रही है। थाना मिरहची के गांव गढिया निवासी प्रेमचन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है। आरोप है कि 24 अप्रैल को कुछ लोगों ने मूर्ति को खुरच दिया है साथ ही पोस्टर भी फाड़ दिए। जानकारी होने के बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए और घटना को लेकर रोष जताया है। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची। कार्रवाई न होने पर डीएम से जाकर शिकायत की। मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ नीतू वर्मा का कहना है कि मामले में र...