हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी से अपने गांव गई एक किशोरी लापता हो गई है। काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी पिता ने तहरीर देकर कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 30 दिसंबर को अपने गांव गई थी। वह सकुशल गांव पहुंच गई थी। अगले ही दिन गांव से परिवार का फोन आया कि उनकी बेटी घर में नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। शीघ्र सकुशल किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.