गांव खिरकिया में दों पक्षों में हुआ संघर्ष
पीलीभीत, मई 31 -- बीसलपुर। गांव खिरकिया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकिया निवासी शिवम पुत्र रामऔतार के घर शुक्रवार को गांव के नीरज, अवनीश आदि पहुंच गए। आरोप है कि उसे अपशब्द कहें। विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नीरज, अवनीश, लोकेश व अखिलेश पुत्रगण हरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सुमा देवी की तहरीर पर गांव के चार लोगों शिवम, रामऔतार, सौरभ, राजेश्वरी के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- गांव खिरकिया में दों पक्षों में हुआ संघर्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.