एटा, अप्रैल 30 -- गांव खरसुलिया में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी जांच के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया। कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय रहते उपचार उपलब्ध कराना था। इस दौरान करीब 85 लोगों के एक्स-रे किए गए, जिनमें टीबी के लक्षण पाए जाने वाले मरीजों की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के बाद संभावित मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर जांच कराए और नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करे। चिकित्साधीक्षक डॉ. अश्वनी मित्तल ने भी कैंप का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य टीम से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और किसी भी प...