फरीदाबाद, मई 21 -- नूंह, सरसमल। गांव उजीना में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत जिला स्तरीय साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं और विद्यार्थियों ने स्वच्छता को लेकर भागीदारी निभाई। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने लोगों से गांव को साफ-सुथरा रखने और कचरे का पृथक्करण करने की अपील की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि स्वच्छता केवल घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे गांव को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने बताया कि गीले कचरे से जैविक खाद तैयार कर किसान बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं, जबकि प्लास्टिक और अन्य सूखे कचरे को रिसाइकिल क...