गोरखपुर, जून 11 -- पिपरौली/जैतपुर,हिदुस्तान संवाद। ब्लॉक की मलीन बस्ती खरैला में गुरुवार को उप निदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर ने साफ-सफाई व प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य गांव को कचरा मुक्त और प्लास्टिक प्रदूषण से रहित बनाना है। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और प्लास्टिक के उपयोग की स्थिति देखी। उन्होंने गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई जांची और ग्रामीणों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। उप निदेशक ने ग्राम पंचायत कर्मियों को निर्देश दिए कि कूड़ा केवल आरआरसी केंद्र पर ही जमा किया जाए, खुले में डंपिंग न हो। यह भी पढ़ें- गांव को प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने पर जोर अंत म...