गांव को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए रैली निकाली
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- गौरा। गांव को पॉलीथीन मुक्त बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने को लेकर विकास खंड गौरा के सुल्तानपुर में मंगलवार को स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु नारे के साथ रैली निकाली गई। आयोजन न्याय पंचायत स्तर के सफाईकर्मियों ने किया। संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव और खंड प्रेरक मानिक चंद ने किया। रैली में हरिकेश कुमार यादव, गोपी चंद्र, बाबूलाल, श्रीनाथ, जगदीश कुमार सरोज, विद्या देवी, कमलेश कुमार पटेल, शमसेर बहादुर, बजरंग बहादुर, मोहर्रम अली, शिव कुमार, अमर नाथ, कृष्ण कुमार यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- जिले की 451 ग्रामसभाओं में चला प्लास्टिक मुक्त अभियान यह भी पढ़ें- प्लास्टिक मुक्त गांव के लिए 21 तक चलेगा अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.