चाईबासा, जनवरी 26 -- चाईबासा। रविवार को झींकपानी प्रखंड के केलेंडे ग्राम में सुनीता सावैयां की अध्यक्षता में विशेष ग्रामसभा की बैठक हुई। मौके पर यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां ने कहा कि बापू महात्मा गांधी ने स्वराज की कल्पना करते हुए ग्राम सभाओं को मजबूती देने की बात कही थी। पूर्व सैनिक सिंगराय सावैयां ने ग्रामीणों को एकजुट होकर रहने एवं गांव को नशामुक्त करने के साथ ही गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ मिले इसपर जोर दिया। बैठक में सूरसिंह सावैयां,अमित सावैयां ,महाती सावैयां, लक्ष्मण बानरा, रमेश बानरा , सिदिउ सावैयां , बनमाली सावैयां सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.