संभल, अप्रैल 20 -- बनिया खेड़ा ब्लॉक के गांव कैथल में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड बाजे, डीजे के साथ आंबेडकर अनुयाई पूरे जोश के साथ बाबा साहब तथा भगवान बुद्ध के नारे लगाते हुए चल रहे थे। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। सभी से धम्म के मार्ग पर चलने आह्वान किया। मुख्य अथिति सतीश प्रेमी ने कहा कि बाबा साहब ने देश में संविधान देकर दलितों, पिछड़ों तथा संपूर्ण महिला समाज की हजारों वर्षों की गुलामी बेड़ियों को अधिकार देकर बिना खून की एक बूंद बहाए काटा और सम्मान से जीने का अधिकार दिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती केवल उत्सव नहीं, सामाजिक चेतना का पर्व: योगेश कार्य...