फतेहपुर, फरवरी 20 -- विजयीपुर संवाददाता। खागा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 179 (मनीपुर सेमरिया) में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 532 मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी, लेकिन मैपिंग के दौरान सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने 498 मतदाताओं को नोटिस जारी कर दी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। एसआईआर से पहले बूथ पर 570 मतदाता थे, छटनी के बाद 532 नाम सूची में शामिल हुए। अब 532 में से 498 को नोटिस के बाद केवल 34 मतदाता ही सही पाए गए हैं। ग्रामीण विभाग पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब एसआईआर भर कर 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग के डेटा उपलब्ध कराने के बाद भी नोटिस जारी कर दी गई। जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। मामले में एसडीएम खागा अभिनीत कुमार ने बताया कि जन्मतिथि में गड़बड़ी के कारण नोटिस जारी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.