कौशाम्बी, मई 12 -- करारी क्षेत्र के गुवारा गांव में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को समाजसेवी शिवा यादव ने उपहार देकर सम्मानत किया। सम्मान पाने वालों में हाईस्कूल के अंतिम कुमार, सुग्रीमन, आंचल एवं इंटर के सुरजीत , सुमित दिवाकर व सविता शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे सम्मान समारोह से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा के प्रति जागरूकता भी फैलती है। इस मौके पर मंजीत सरोज, देशराज सरोज, राज कुमार, अमर सिंह , बड़कू यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...