गांव के हर व्यक्ति को मिले सभी योजनाओं लाभ : सुशील अग्रहरि
बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर शुक्रवार को रेहरा बाजार ब्लॉक की ग्राम राघुनाथपुर व ग्वालियर ग्रिंट व तुलसीपुर की ग्राम रामगढ़ मैटहवा में चौपाल लगाई गई। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील अग्रहरि ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पंचायत सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर से पात्रों के आवेदन ऑनलाइन किए गए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील अग्रहरि ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि तीन दिनों तक गांव में विशेष कैंप लगाकर सभी पात्रों को योजनाओं से संतृप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.