सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र के महतिनिया खुर्द गांव स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से ग्राम पंचायत विकास योजना परियोजना के अंतर्गत सर्वे एवं जागरूकता बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल ने की। इस मौके पर ग्राम पंचायत के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई व सर्वे के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं, जरूरतों एवं सुझावों को दर्ज किया गया। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से महाराजा जायसवाल, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.