चंदौली, फरवरी 16 -- विशुनपुर, हिन्दुस्तान संवाद । सदर विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले फत्तेपुर खुर्द गांव में संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला यह मार्ग इन दिनों गड्ढों और नाबदान के बहते पानी से बदहाल हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिनमें पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। ग्रामीणों रामदुलार यादव जितेन्द्र यादव आशीष यादव का कहना है कि नाबदान का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है, जिससे कीचड़ और दुर्गंध फैल रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। जिनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो जाते हैं। जिससे फिसलन बढ़ जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.