लोहरदगा, अप्रैल 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला राजी पड़हा व्यवस्था, लोहरदगा की बैठक जिला बेल लक्ष्मीनारायण भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पडहा व्यवस्था, आगामी मई माह मे विशु सेंदरा, पेसा कानून के संबंध मे विस्तार से चर्चा हुई। लक्ष्मीनारायण भगत ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमलोग को एकजुट रहना है। पड़हा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर दो सप्ताह में, प्रखण्ड स्तर पर महीना में, जिला स्तर में तीन माह में एक बैठक करनी है। शादी-विवाह, नेग चार में गांव के पहान, पुजार, महतो और सामाजिक अगुआ को विशेष रूप से मान सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाए। ताकि आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ साथ गांव के युवा पीढ़ी भी अपने सभ्यता, संस्कृति को जान सके। गांव में शादी विवाह नेग चार आदि में डीजे बाजा के स्थान पर पारंपरिक वाद्य यंत्र का उपयोग किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.