गांव के विकास योजना को बनाने का प्रशिक्षण में सीखा तरीका
बस्ती, जुलाई 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड बनकटी ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम पंचायत अभियान योजना के तहत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और स्थानीय स्तर पर समग्र विकास सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षक मिर्जा अयाज ने पीडीपी की रूपरेखा, उसके महत्व तथा ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत विकास योजना के माध्यम से ग्राम स्तर पर आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों का चयन कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: ग्राम पंचायत सहजकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.