बरेली, जून 27 -- गांव के विकास के साथ ही देश का विकास होगा। शनिवार को एक दिन जिला पंचायत अध्यक्ष बनने वाली मानवी पटेल का यह कहना है। मानवी ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.6 अंक लाकर पूरे देश में दूसरे नम्बर पर टॉप किया है। उसे और उसके परिवार को सम्मान देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल उसे एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सौंपेंगी। मानवी के पिता हरेन्द्र सिंह ने बताया कि इसे लेकर मानवी बहुत उत्साहित है। शनिवार को सुबह 11 बजे वो जिला पंचायत का पद सम्भालेगी। उसके बाद ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की बैठक में हिस्सा लेगी। यह भी पढ़ें- गांव के विकास के साथ ही देश का विकास संभव- मानवी उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। जिसमें मानवी को प्रशासनिक कार्य कैसे किया जाता है। इसे लेकर अनुभव होगा।

हिंदी ...