हाथरस, अक्टूबर 5 -- राजेश गौतम हाथरस। विदेश या देश के अन्य राज्यों में निवास कर रहे नागरिक अब अपने पैतृक गांवों की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। प्रदेश सरकार की मातृभूमि योजना के तहत प्रवासी भारतीय अपने गांव में विकास कार्य करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री करायें किसानयोजना का विवरण योजना के तहत यदि कोई भी प्रवासी भारतीय अपने गांव में स्कूल, अस्पताल, पुस्तकालय, खेल मैदान, डिजिटल क्लास रूम , सोलर लाइट या सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य कराना चाहता है। तो उसे परियोजना की कुल लागत का साठ प्रतिशत हिस्सा दान के रूप में देना होगा। शेष चालीस प्रतिशत राशि राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी। निर्माण कार्य पूरा होने पर उस भवन व विकास कार्य पर दानदाता या उनके पूर्वजों के नाम का शिलापट्ट भी लगाया जाएगा।...