गांव के विकास कार्य में अनियमितता, होगी 55 हजार की वसूली
बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। विकास खंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत माड़न के विकास कार्य में अनियमितता मिली है। यह अनियमितता मंडलीय टेक्निकल कमेटी और दो जिलास्तरीय जांच अधिकारियों की जांच में मिली। जांच अधिकारियों ने प्रधान, तकनीकी सहायक और सचिव से 55170 रुपये की वसूली प्रस्तावित की है।माड़न निवासी लालचन्द्र ने आयुक्त को शिकायती-पत्र दिया था। आयुक्त ने मंडलीय प्राविधिक परीक्षक व तकनीकी सम्परीक्षा प्रकोष्ठ से जांच कराया। इस जांच के बाद पुनः अधिशासी अभियंता आरईडी और एक अन्य अधिकारी ने की। जांच के समय ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार चौहान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। जांच आख्या के अनुसार राजकुमार सिंह के घर से प्रहलाद सिंह के घर तक इण्टरलाकिंग कार्य का सत्यापन हुआ। स्टीमेट में 100 मीटर लम्बाई व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.