गढ़वा, फरवरी 21 -- मेराल, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुखिया के अलावा पंचायत सचिव और पंचायत सहायक को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त अवसर पर सरकार के मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार दूबे, पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक अखिलेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया। मौके पर मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि गांव के लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी लोगों को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में नियमित रूप से पंचायत सहायक बैठेंगे ताकि गांव के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पंचायत सहायक के पास जाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराए। आवेदन भी अपने समस्याओं के संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.