आरा, मार्च 5 -- -रविवार की सुबह घर से निकले युवक का सोमवार को सिकरिया हॉल्ट के पास मिला था शव -पिता बोले : रविवार को गांव के दो लड़कों से हुआ था झगड़ा, दी गई थी धमकी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हॉल्ट के समीप मृत मिले युवक की पहचान कर ली गई है। मृत युवक बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी सफीक खान उर्फ बबलू खान का 22 वर्षीय पुत्र अमन खान है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। गांव के दो लड़कों पर संदेह जताया गया है। बता दें कि सिकरिया हॉल्ट के समीप एक मार्च की रात एक युवक का शव मिला था। ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कही गई थी। इसके बाद रेल पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया था। इधर, सफीक खान उर्फ बबलू खान ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे अमन घर से नाश्ता कर बिना कुछ कहे निकल गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.