बांदा, जून 12 -- बांदा। थाना तिन्दवारी क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि दस जून को उसकी 18 वर्षीय बेटी रेखा को गांव का ही धनराज बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। काफी खोजबीन की लेकिन कही पता नही चला है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...