झांसी, जून 22 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर तहसील के गांव रूपाधमना के बेटे ने कमाल कर दिया। राघवेंद्र पटेल ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 172वीं रैंक प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर उनका चयन टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। राघवेंद्र पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपनी बड़ी बहन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में केमिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने उनकी तैयारी के दौरान लगातार मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। राघवेंद्र ने अपनी इस उपलब्धि को अपनी बहन को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रेरणा ही उनकी सफलता का आधार रही है。 यह भी पढ़ें- पाली गांव की बेटी कोमल बनी डीएसपी, दामाद बने बीपीआर...