गांव के बाहर बने मकान में डेढ़ लाख नकदी व जेवर चोरी, फोरेंसिक को नहीं मिले साक्ष्य
देवरिया, जून 28 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद में गांव के बाहर बने एक मकान में रविवार तड़के चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने डेढ़ लाख रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल व टैबलेट चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई स्पष्ट भौतिक साक्ष्य या उंगलियों के निशान नहीं मिल सके। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि सुबह हुई बारिश के कारण संभावित निशान मिट गए। हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद गांव निवासी इकरामुल हक पुत्र हारून रशीद शनिवार रात पत्नी और तीन बच्चों के साथ रोज की तरह मकान की छत पर सो रहे थे। रविवार तड़के करीब चार बजे उनकी पत्नी और छोटा बेटा नीचे कमरे में पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और कमरे में रखा बक्सा गायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.