बदायूं, मार्च 29 -- क्षेत्र के गांव पदमपुर में गांव के बाद खेत में एक पेड़ के नीचे अधेड़ का शव मिला। परिजनों ने बड़े भाई और परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के बाद भाई व भतीजे घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पदमपुर निवासी रामशरण पुत्र राजपाल सिंह पांच भाइयों में से एक थे। उनका अपने बड़े भाई मुन्नालाल से काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते भाई और उसके बेटे अन्य लोगअक्सर रामशरण के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। कुछ दिन पहले रामशरण अचानक घर से लापता हो गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.