उरई, मई 10 -- कोटरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम छिरावली के बाहर रविवार दोपहर को खेत में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे गांव के युवक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर आई पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक का पिछले तीन दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था।ग्राम छिरावली निवासी 24 वर्षीय विशेष कुमार की तीन साल पहले रागिनी के साथ शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा अमित भी है। मजदूरी करके वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। तीन दिन से पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। भाई जीतू ने जब विवाद का कारण पूछा तो दोनों ने बताने से मना कर दिया था। रविवार की सुबह विशेष कुमार घर से निकल गया और दोपहर में गांव के बाहर विनोद यादव के खेत में लगे नीम के पेड़ में बंधे गमछा से उसका शव लटका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.