गांव के बाहर कुंआ में मिला महिला का शव
आजमगढ़, अगस्त 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के दसमड़ा गांव के सिवान में स्थित कूआं में महिला का शव मिलने सनसनी फैल गई। 52 वर्षीया संगीता देवी पत्नी योगेंद्र यादव घर से भोर में निकली थी। परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे। काफी देर बाद लोग तलाशते हुए गांव के सिवान के कुंआ में पहुंचे तो महिला कूंआ गिरी मिली। जानकारी होने के बाद गांव के लोग जुट गए। महिला को बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: शौच के लिए निकली महिला का तालाब में मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.